logo

सीताराम येचुरी के निधन पर 121 दशों ने शोक व्यक्त किया, वाम नेता को श्रद्धांजलि देते हुए बोले RJD नेता कैलाश यादव

news145.jpg

रांची 
धुर्वा में सामाजिक संगठनों एवं श्रमिको द्वारा सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव शामिल हुए। इस अवसर पर  यादव ने कहा कि सीताराम येचुरी छात्र राजनीति जीवन से ही काफी प्रतिभाशाली थे। वे पूर्ण रूप से राजनीति में कदम रखने के बाद हमेशा साम्प्रदायिक के खिलाफ रहे। गरीब मजदूरों एवं अन्याय के विरोध में संघर्ष किया। उनका राजनीतिक इतिहास एक प्रखर राजनेता और धर्मनिरपेक्ष नेता के तौर पर रहा। 


यादव ने कहा, सीताराम येचुरी देश ही नहीं, विदेश में भी एक स्तंभ के तौर पर जाने जाते थे। वे एक राजनेता के साथ एक विचारधारा भी थे। सर्वदलीय नेताओं में काफी लोकप्रिय रहे। दो बार राज्यसभा का संसद सदस्य के रूप में सफल कार्य किया। छात्र राजनीति के दौरान 3 बार जेएनयू के अध्यक्ष एवं 3 बार सीपीएम महासचिव के पद पर आसीन रहे। उनका सामाजिक जीवन भी हमेशा याद किया जाएगा। उनके असामयिक निधन पर भारत के तमाम लोगों के अलावा दुनिया के 121 देशों ने शोक व्यक्त किया है। इससे अंदाजा लगाना चाहिए कि उनका व्यक्तित्व कितना अहम और उच्चस्थ था। 

यादव ने कहा कि सीताराम येचुरी दिवंगत होकर भी अमर हो गए। उनका मृत शरीर एम्स अस्पताल को दान कर उनके परिवारजनों ने इतिहास में सदैव राष्ट्र को समर्पित कर दिया। राजद की ओर से श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें कोटि कोटि नमन करते हैं। कार्यक्रम में रामकुमार यादव, शब्बर फातमी, शिक्षानंद मुर्मू, जोवाना हेंब्रम, भवन सिंह, लालदेव शाहू, हरेंद्र सिंह, रमाकांत महतो, महेंद्र कुमार, सुरेन्द प्रसाद सहित अनेक लोग मौजूद थे। 


 

Tags - grief demise Sitaram Yechury Kailash Yadav  Jharkhand News News Jharkhand