logo

जामताड़ा : बासुकीनाथ पूजा करने जा रहे दंपत्ति को पिकअप ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर

dfymijtdy.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा जिले से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां भगवान के दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। चित्रा थाना क्षेत्र के गाजा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में पति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जामताड़ा जिले के कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल पंचायत स्थित शिमला गांव निवासी प्रदीप मंडल के रूप में हुई है। प्रदीप अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल बासुकीनाथ पूजा-अर्चना करने जा रहे थे। इसी दौरान गाजा मोड़ के समीप सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना इतनी भयानक थी कि दोनों सड़क पर दूर तक जा गिरे। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की मदद से दोनों को तुरंत देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने प्रदीप मंडल को मृत घोषित कर दिया। पत्नी रूबी देवी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और वे जिंदगी की जंग लड़ रही हैं। डॉक्टर उनका सघन उपचार कर रहे हैं। रूबी देवी शिमला गांव की रहने वाली हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे शिमला गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Tags - Chitra police jurisdiction accident Pradeep Mandal death Jamtara Motorcycle collision with pickup truck Jamtara traffic accident news Pilgrimage accident India Basukinath temple accident news Emergency hospital response India Husband wife motorcycl