logo

गुमला : डायन-बिसाही का आरोप लगा दंपत्ति की हत्या, वारदात के बाद आरोपियों ने खुद ही किया सरेंडर

crime_scene12.jpg

गुमलाः
चैनपुर थाना स्थित बुकमा भगत टोली में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां एक पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि देर रात घटना को अंजाम दिया गया है। मौत के पीछे की वजह अंधविश्वास बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि डायन बिसाही के आरोप में हत्या की गई है। मृतकों में लुदरा चिक बड़ाइक (65 वर्ष) और उसकी पत्नी फुलमैत देवी (60 वर्ष) शामिल हैं। 


आरोपियों ने किया सरेंडर 
इस मामले की एक और बड़ी बात यह बात है कि आरोपियों ने खुद ही सरेंडर कर दिया है। हत्या का आरोप बुजुर्ग दंपत्ति के अपने ही सगे भतीजे रविंद्र और सुमित्रा देवी पर लगा है। आरोपियों ने रात में ही चैनपुर थाना में सरेंडर किया है।


कुछ समय से किया जा रहा था प्रताड़ित 
कहा जा रहा है कि दंपत्ति को पिछले कुछ महीने से प्रताड़ित किया जा रहा था। दोनों पर डायन बिसाही के आरोप लगाया जा रहा है। दंपत्ति का सगा भतीजा ही उन पर यह आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि दोनों लोग डायन हैं और दोनों तंत्र-मंत्र से लोगों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसे लेकर शुक्रवार को गांव में बैठक भी हुई थी लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। जिसके बाद उन्होंने दोनों की हत्या कर दी।