logo

गिरिडीह : सीपी चौधरी ने एसपी से मुलाकात कर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की, नो-एंट्री का समय बढ़ाने पर जोर

jkdt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी ने मंगलवार को जिले के पुलिस कप्तान से मुलाकात कर शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं बड़े मालवाहक वाहनों की नो-एंट्री अवधि बढ़ाने की मांग की। सांसद ने बताया कि दिन के समय तो भारी वाहनों पर रोक रहती है, लेकिन रात 9 बजे नो-एंट्री हटते ही शहर में अव्यवस्था की स्थिति बन जाती है। इससे हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

सांसद चौधरी ने कहा कि बीती रात ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जो अत्यंत दुःखद है। इसके अलावा शहर में लगातार हो रहे सड़क हादसों पर भी उन्होंने चिंता जताई। कुछ दिनों पूर्व नेताजी चौक में हुए हादसे में भी एक व्यक्ति की जान चली गई थी। इससे पहले पचंबा फोर-लेन क्षेत्र में भी कई दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं।
 

इन्हीं घटनाओं को देखते हुए सांसद ने भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री समय को रात 9 बजे के बजाय 10 बजे तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इस पर एसपी गिरिडीह ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वासन दिया कि इस व्यवस्था को जल्द लागू करने पर कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने उम्मीद जताई कि नए समय-निर्धारण से शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा और हादसों पर अंकुश लगेगा।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest Jharkhand News jharkhand News in Hindi Giridih News Giridih News Updates latest Giridih News Giridih news Giridih news in hindi latest jharkhand News Giridih updates in hindi