द फॉलोअप डेस्क
2020 में केंद्र सरकार द्वारा नयी शिक्षा नीति लागू होने के बाद जिन नए विषयों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। उसके लिए शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मचारियों की नियुक्ति और उन विषयों की पढ़ाई के बिना उसकी परीक्षा लेना पूरी तरीके से गलत है। उक्त बातें झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कही है।बंधु तिर्की ने कहा कि ऐसे कदमों के कारण अंतिम में कदाचार को ही प्रोत्साहन मिलता है। कुल मिलाकर यह शिक्षा के मूलभूत उद्देश्यों से भटकाव है।

इन विषय की हुई शुरूआत
बंधु तिर्की ने कहा कि इसे किसी भी दृष्टिकोण से सही नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि मशरूम की खेती, जैविक क़ृषि, रिटर्न की ई-फाइलिंग, डिजिटल मार्केटिंग, अंग्रेजी अभिव्यक्ति, मछली पालन, मधुमक्खी पालन, टेक्सटाइल प्रबंधन, शेयर मार्केट का परिचय, वानिकी एवं वन्य जीव, सौंदर्य और तंदुरुस्ती जैसे अनेक विषय वैसे हैं। जिसे 2020 की नयी शिक्षा नीति के तहत नये विषय के रूप में पाठ्यक्रम में शामिल किया गया था। लेकिन कथनी और करनी के बीच चौड़ी खाई का है। परिणाम यह है कि नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू नहीं करने के कारण ना तो महाविद्यालय व विश्वविद्यालय स्तर पर नये विषयों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। न ही उन विषयों में महाविद्यालय या विश्वविद्यालय स्तर पर पढ़ाई की कोई वैकल्पिक व्यवस्था ही की गयी। और ना ही इस मामले में सरकार या विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा किसी अन्य व्यवस्था को लागू करने पर गौर किया गया।

विद्यार्थियों में शिक्षक की कमी
बंधु तिर्की ने कहा कि 3 वर्षो का लंबा समय गुजर चुका है। आज स्थिति यह है कि संबंधित विद्यार्थियों को उन विषयों की परीक्षा देनी पड़ रही है जिसका उन्होंने औपचारिक रूप से कभी अध्ययन ही नहीं किया। तिर्की ने मांग कि है कि उन विषयों की परीक्षा को अविलंब रोका जाए। जिन विषयों के ना तो शिक्षक हैं और ना ही जिसमें कोई पठन-पाठन ही हुआ है। साथ ही उन विषयों की पढ़ाई के लिए सरकार एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अविलंब कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए और तत्पश्चात उन विषयों की परीक्षा ली जाये। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो इससे एक नकारात्मक संदेश जायेगा। यह कुल मिलाकर न तो शिक्षा के सिद्धांतों के तहत सही है और ना ही झारखंड में शैक्षणिक स्थिति के दृष्टिकोण से ही सही है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N