logo

रांची में अपराधी बेखौफ : राजधानी में फाय’रिंग में एक व्यक्ति ज’ख्मी, मौसीबाड़ी में पेड़ से लटका मिला श’व

crime_25.jpg

रांची:
शहर में बेखौफ अपराध (fearless crime in the city) की घटना ने न सिर्फ लोगों को परेशान किया है। बल्कि पुलिस की नींद भी उड़ा दी है। शहर में जहां एक ओर पुलिस घटना पर अंकुश लगाने के साथ उद्भेदन के दिशा में काम कर रही है, पर तभी नए वारदात को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को चुनौती दे डालती है। लगातार अपराध दर्शा रहा है कि अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं। ताजा मामला राजधानी में सोमवार की रात करीब 1:00 बजे सदर थानाक्षेत्र के बूटी मोड़ के पास एक युवक को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं फायरिंग की आवाज सुनकर आनन-फानन में पुलिस (Ranchi Police) की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को रिम्स (RIIMS) में इलाज के लिए भर्ती करवाया। 


पुलिस जांच में जुटी
मामला शहर के सदर थानाक्षेत्र के बूटी मोड़ के पास का है। जहां युवक को अपराधियों ने गोली मारी। घायल युवक की पहचान 42 वर्षीय विश्वकर्मा के रूप में हुई है। किसने गोली मारी और क्यों मारी अभी उसकी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक इलाके के सीसीटीवी को खंगाली जा रही है। उससे मिले सबूत और घायल के बयान से आगे की छानबीन की जाएगी।


पेड़ से लटका मिला शव
वहीं दूसरी ओर मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र के मौसीबाड़ी के पास एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ को नीचे उतरा। युवक के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। अब पुलिस गांव में शव की शिनाख्त में जुट गयी है। पुलिस इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रहे हैं।