खरसावां
रेलवे साइट पर रंगदारी मांगने और नक्सली संगठन के नाम पर भय पैदा करने के आरोप में पुलिस ने पाँच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 24 मार्च 2025 की रात की है, जब 6-7 अज्ञात अपराधियों ने पिस्टल और डंडे के बल पर साइटकर्मियों के साथ मारपीट कर उनसे जबरन लेवी की मांग की। घटना के बाद खरसावाँ थाना में कांड संख्या 30/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला-खरसावाँ के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय आसूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पाँच अपराधियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से बरामद सामग्री:
1. एक देशी कट्टा और एक गोली
2. रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल फोन (6 नग)
3. पश्चिमी सब जोनल कमिटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नाम पर लेवी मांगने वाले पत्र
4. एक मोटरसाइकिल
5. धमकी देने में प्रयुक्त सीम कार्ड (दांत से काटा हुआ)
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान:
1. अभिनाष हासदा उर्फ जितेन हासदा (45 वर्ष) – ग्राम चिटपील, थाना टोकलो, पश्चिमी सिंहभूम
2. धर्मेंद्र लागुरी उर्फ कलुवा डॉन उर्फ शत्रु उर्फ डी.के. भैया उर्फ तमरिया (41 वर्ष) – ग्राम द्वारफारम, थाना टोकलो, पश्चिमी सिंहभूम
3. सुभाष दोराई उर्फ समाधान – ग्राम लांडूपदा, थाना कराईकेला, पश्चिमी सिंहभूम
4. अभिनाष कुमार सिंहदेव उर्फ अंशु सिंहदेव – ग्राम केरा, थाना चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम
5. राजकुमार जोंको – ग्राम धतकीडीह, थाना कराईकेला, पश्चिमी सिंहभूम