जमशेदपुर:
झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर (Jamshedpur) जिले में बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India) के मानगो शाखा में अपराधियों ने फिल्मी स्टाइल में बैंक में डकैटी को अंजाम दिया है। अपराधियों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी (CBI Officer) बताकर मुख्य गेट बंद करके वारदात को अंजाम दिया। काम पूरा होने पर बैंक से पैसे लेकर भाग निकला। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस बैंक कर्मियों और मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।

15 मिनट में घटना को दिया अंजाम
एक महीला ने बताया कि गेट पर दो लोग खड़े थे। उन लोगों ने गेट खोलकर सभी को अंदर कर दिया। खुद को सीबीआइ का अधिकारी बताया। सभी लोगों को मोबाइल देने को कहा और चुपचाप बैठ जाने की धमकी दी। उन सभी के हाथों में हथियार था। 15 मिनट में घटना को अंजाम देकर अपराधी बैग लेकर निकल गए।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि लूट कितने रुपयों की हुई है। घटना के बाद कर्मचारियों से लेकर ग्राहकों तक भय व्याप्त है।