logo

Ranchi : बुजुर्ग महिला का चेन छिनकर फरार हुए अपराधी, घटना सीसीटीवी में कैद 

CHINTAI.jpg

रांचीः 
राजधानी रांची में अब अपराधिक घटनाएं आम हो गयी हैं। सरेआम अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बॉस्को नगर में एक महिला के साथ चेन छिनतई की गई है। बाइक सवार अपराधियों ने बुजुर्ग महिला अनिमा चक्रवर्ती से के गले से सोने की चेन छिनकर फरार हो गये हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस मामले जांच कर रही है। 


एक व्यक्ति की पहचान की गई है 
सीसीटीवी में दिख रहा है कि दो अपराधी पहले से रेकी कर रहा था। एक ने मास्क लगाया था। इसी दौराम जैसे ही महिला पास आयी तो अपराधियों ने चेने लूट लिया। महिला के बेटे ने जगन्नाथपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिस बाइक से अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है वह राहुल उरांव नामक व्यक्ति का है। जो कि लोहरदगा का रहने वाला है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।