logo

जमशेदपुर : बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत

goli7.jpg

जमशेदपुर : 
राज्य में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। सरेआम गोलीबारी कर हत्या जैसी घटना को अंजाम दिया जा   रहा है। ताजा मामला जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत खुटाडीह का है। जहां  अजय शाह उर्फ टिंकू पर अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। मौके पर ही अजय की मौत हो गयी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हत्या क्यों की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


बच्चे को स्कूल छोड़ने गया था
बताया जा रहा है कि अजय अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस आ रहा था। तभी सोनारी-सी रोड स्थित जोजो पान दुकान के पास अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से पांच खोखा बरामद की है। अजय के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए MGM मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।


छानबीन शुरू की गई 
मौके पर सिटी एसपी विजय शंकर, डीएसपी कमल किशोर, सोनारी थाना प्रभारी अंजनी सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।