logo

रांची में चलती स्कूटी से दिनदहाड़े अपराधियों ने छीने 2.5 लाख रुपये

रांची में चलती स्कूटी से दिनदहाड़े अपराधियों ने छीने 2.5 लाख रुपये

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

रांची के बूटी मोड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने 2.5 रुपये छीन कर फरार हो गए। शहर में दुर्गा पूजा को लेकर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। शहर के चौक चौराहों पर जवानों की तैनाती की गई है,लेकिन इसके बावजूद अपराधी बेखौफ आपराधिक घटनाओं को दिनदहाड़े अंजाम दे रहे हैं। 

चलती स्कूटी से छीने 2.5 रुपये  
बता दें कि बूटी मोड़ स्थित SBI बैंक से शकील नामक युवक पैसे निकालकर स्कूटी से वापस घर लौट रहा था। शकील के साथ उनकी बेटी भी स्कूटी पर सवार थी। इस दौरान पीछे से बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने बेटी के हाथ में पैसे से भरे थैला छीना और फरार हो गए। इसके बाद दोनों बाप-बेटी ने शोर मचाया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अपराधी भागने में कामयाब हो गए थे। इधर पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार अपराधी शकील की रेकी बैंक से ही कर रहे थे।