logo

रांची के पुंदाग में अपराधियों का तांडव, पिस्टल दिखाकर लूट लिए करीब 70 हजार रुपये

jhgvejkrth.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र स्थित साहू चौक के पास रविवार रात अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुए करीब 60 से 70 हजार रुपये लूट लिए। यह घटना पुंदाग स्थित दीना पेट्रोल पंप की है, जहां बीती रात करीब 7:50 बजे दो स्कूटी पर सवार छह नकाबपोश अपराधियों ने पिस्टल और चाकू के बल पर वारदात को अंजाम दिया। यह पेट्रोल पंप ज्यादा पुराना नहीं है, इसे लगभग एक साल पहले ही खोला गया था।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 7:50 बजे दो स्कूटी पर सवार छह अपराधी वहां पहुंचे। उस समय कर्मचारी दैनिक कलेक्शन का काम कर रहे थे, तभी अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। सभी अपराधियों के चेहरे ढके हुए थे और उन्होंने मास्क पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। आते ही उन्होंने कर्मचारियों को डराया-धमकाया और कलेक्शन में रखे करीब 60 से 70 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की भी कोशिश की, जिससे वहां दहशत का माहौल बन गया।
घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुंदाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। फुटेज में साफ देखा गया है कि दो स्कूटी पर सवार छह युवक आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Tags - Ranchi petrol pump robbery Pundag petrol pump loot Jharkhand robbery case Petrol pump heist India Masked robbers Ranchi CCTV robbery footage Ranchi Ranchi latest crime update Six robbers on scooty Ranchi Gunpoint robbery India Petrol pump theft J