logo

छत्तीसगढ़ में दिनदहाड़े 5 करोड़ का सोना लूट कर झारखंड भागे बदमाश 

ROBERRY.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
छत्तीसगढ़ के बलरामपूर-रामनुजगंज जिले में बड़ी लूट हुई है। घटना बुधवार दोपहर 1.50 बजे की है। यहां बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में घुस कर 8 किलो सोना लूट लिया। घटना रामानुजगंज नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स नाम की दुकान में हुई है। ज्वेलरी शॉप के संचालक राजेश सोनी पर बदमाशों ने कट्टे की बट्ट से हमला किया और गोला मारने की धमकी दे कर वहां से फरारा हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार 3 बदमाश बाइक में सवार होकर ज्वलेरी शॉप पहुंचे। इसके बाद उन्होंने संचालक और वहां के कर्मचारियों पर हमला किया। उन्होंने धमकी देकर 15 मिनट के अंदर दुकान सहित लॉकर मे रखे सोने के जेवरात निकलवाए। इसके बाद बदमाश जेवरात को बैग में डालकर बाइक से फरार हो गये। बदमाशों के निकलते ही संचालक ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

बताया जा रहा है कि बाइक में सवार होकर बदमाश झारखंड की ओर निकले हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम छत्तीसगढ से झारखंड की ओर भी भेजी गई है। इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। पुलिस CCTV फूटेज भी खंगाल रही है। इससे लुटेरों की पहचान औऱ उनके आने एवं भागने के रास्ते की जानकारी मिल सकेगी। दूसरी ओऱ, घटना की सूचना मिलने के बाद बलरामपुर SP राजेश अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी भी रामानुजगंज पहुंच गए हैं। लेकिन अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। 

वहीं ज्वेलरी शॉप के संचालक राजेश सोनी ने बताया कि बदमाशों ने करीब 5 करोड़ का सोना लूट लिया है। उन्होंने आशंका जताई कि बदमाशों ने पहले ही दुकान की रेकी की थी। उन्होंने ऐसे समय को लूट के लिए तय किया था, जब दुकान में ग्राहकों की संख्या सबसे कम रहती है।


 

Tags - छत्तीसगढ़ 5 करोड़ का सोना झारखंड लूट Chhattisgarh gold worth 5 crores Jharkhand looted