logo

‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ : गढ़वा में CRPF ने चलाया सफाई अभियान

गढ़वा में CRPF ने चलाया सफाई अभियान

द फॉलोअप, गढ़वा: 

गढ़वा में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ के तहत 172 बटालियन सीआरपीएफ की ओर से शुक्रवार को शहर के घंटाघर चौक पर विशेष स्वच्छता एवं जन- जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों के साथ जिले की पुलिस-प्रशासन, नगर निकाय, रेड क्रॉस, लायंस क्लब तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान का नेतृत्व 172 बटालियन सीआरपीएफ के कमांडेंट अजय कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा, एसपी आशुतोष शेखर समेत नगर निकाय के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वच्छता का संकल्प लिया।

स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील

अभियान के दौरान घंटाघर चौक और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कमांडेंट अजय कुमार वर्मा, डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा और एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे हर व्यक्ति को अपनी दैनिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फेंकने, निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की अपील की।

Tags - CRPF cleanliness awareness campaign cleanliness drive garhwa dc