logo

गुमला में CRPF जवान ने की खुदकुशी, छानबीन में जुटी पुलिस

sucide_sanjay.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले में एक सीआरपीएफ जवान ने आत्महत्या कर ली है। जवान का नाम संजय है। वहीं, उसकी उम्र करीब 38 साल है। उसने अपने ही बंदूक को खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई है। आत्महत्या के कारणों का अबतक पता नहीं चला पाया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सहित वरीय अधिकारी कैंप पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस वहां मौजूद अन्य जवानों से मामले की जानकारी ले रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय हिमाचल प्रदेश का रहने वाला था। वह 218 बटालियन सिलभ गुमला में प्रतिनियुक्त था। उसकी मौत की खबर सुनकर पूरे कैंप में शोक की लहर है। 
खबर अपडेट की जा रही है.....

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N