logo

जामताड़ा में गिरफ्तार किये गये 3 साइबर अपराधी, फर्जी बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी 

ARREST24.jpeg

जामताड़ा

जामताड़ा थाना अंतर्गत पाकडीह गांव में छापामारी कर पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में अर्जुन मंडल, उम्र 26 वर्ष, पिता दशरथ मंडल, ग्राम पिण्डारी, थाना करमाटांड़, विशाल मंडल, उम्र 21 वर्ष, पिता सुरेश मंडल, ग्राम मट्टांड़, थाना करमाटांड़ निवासी के नाम हैं। वहीं, राजा कुमार दास, उम्र 23 वर्ष, पिता तारापदो रविदास, ग्राम गोपालगंज, थाना निरसा, जिला धनबाद निवासी को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों जामताड़ा में साइबर ठगी रहे थे। 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे। इसके बाद विभिन्न तरह से लालच देकर 16 अंक का एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर एवं ओटीपी प्राप्त कर लेते थे।  विभिन्न ई वॉलेट एवं फर्जी बैंक खातों के माध्यम से अपने खातों राशि ट्रांसफर कराते थे। इन सभी को जामताड़ा में फर्जी मोबाईल, सिम, पासबुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड के साथ पकड़ा गया है।


गिरफ्तार 3 साइबर अपराधियों के पास से आधार कार्ड, पेन कार्ड, 17 मोबाइल और 23 सिम कार्ड जब्त किये गये हैं। इस मामले को लेकर जामताड़ा साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी अशोक कुमार राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी अब्दुल रहमान के नेतृत्व में छापामारी की गयी। इसमें तीनों साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साइबर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी अर्जुन मंडल पहले भी जेल जा चुका है। 

Tags - Cyber criminal crime newsJharkhand crime news