logo

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जंगल में छापेमारी कर पकड़े 4 साइबर अपराधी, फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद

JAM985632.jpg

जामताड़ा
 जिले के पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर (बधानटीज) गांव स्थित जंगल में साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। यह छापेमारी पु०नि० बिहारी मराण्डी के नेतृत्व में पु०नि० चन्द्रमणि भारती, पु०अ०नि० हिरालाल महतो, स०अ०नि० ईश्वर मराण्डी एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा की गई।
इस अभियान के दौरान मौके से चार साइबर अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया, जिनके नाम हैं:
1.    सलाउद्दीन अंसारी (20 वर्ष), ग्राम अमराटीड़, थाना करमारटीड़
2.    इमतियाज फेजी (18 वर्ष), ग्राम फोफनाद, थाना करमारटीड़
3.    समसुद्दीन शेख (48 वर्ष), ग्राम महतोडीह, थाना नारायणपुर
4.    शेख मुजाहिद हुसैन (10 वर्ष), ग्राम महतोडीह, थाना नारायणपुर


पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें शामिल हैं:
•    मोबाइल फोन: 13
•    सिम कार्ड: 28
•    एटीएम कार्ड: 5
•    पासबुक: 2
•    चेकबुक: 1
•    आधार कार्ड: 1
•    पैन कार्ड: 1
•    वोटर कार्ड: 1
अपराध की शैली
गिरफ्तार आरोपियों द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट/डेबिट कार्ड में KYC अपडेट कराने के नाम पर लोगों को झांसे में लिया जाता था। फिर उनके मोबाइल पर एक APK फाइल भेजी जाती थी, जिसे डाउनलोड करवाकर वे पीड़ितों की बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारियां प्राप्त करते और फिर उनसे साइबर ठगी करते थे।
इस संबंध में जामताड़ा साइबर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। जामताड़ा पुलिस की यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ जारी अभियान की एक अहम कड़ी मानी जा रही है।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest