logo

Ranchi : किराएदार बनकर महिला से साइबर अपराधियों ने ठगे 1 लाख, जबकि डिटेल भी शेयर नहीं किया था

CYBER3.jpg

रांचीः
बरियातू थाना क्षेत्र के एगमा इनक्लेव की रहने वाली एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गयी है। महिला का नाम  फरहत अहमद है। दरअसल महिला से किराए पर फ्लैट लेने के नाम पर ठगी हुई है। महिला ने थाने में बताया कि साइबर अपराधियों ने उनके खाते से एक लाख उड़ा दिये हैं। महिला ने बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बरियातू पुलिस ने साइबर थाने को जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


क्या है मामला 
फरहत अहमद ने बताया कि उसके यहां एक फ्लैट खाली है। एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि उन्हें किराए पर फ्लैट लेना है। बातचीत के दौरान किराया और एडवांस तय हो गया। फोन करने वाले ने कहा कि कुछ पैसा मेरे एकाउंट में भेजे, ताकि खाते की जांच हो जाएगी। महिला इस झांसे में आ गयी खाते में कुछ रकम डाल दिये। इसके बाद कुछ ही देर में 1 लाख उड़ा दिये गये। महिला का कहना है कि उसने अपने खाते से जुड़ी कोई भी डिटेल शेयर नहीं की है फिर भी उसके साथ ठगी हुआ है।