logo

पलामू में छत्तीसगढ़ की डांसर की संदिग्ध हालात में मौत, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत 

DEADBODY.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पलामू के छतरपुर में एक डांसर की संदिग्ध परिसिथितियों में मौत हो गयी। मृतक डांसर का नाम प्रिया कुमारी था, जो छत्तीसगढ़ के लखनपुर थाना क्षेत्र के नावापारा की रहने वाली थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

प्रिया के साथियों ने बताया कि शनिवार की रात वह अपने साथियों के साथ खुले में शौच के लिए गयी थी। वापस लौटने के बाद वह कार्यक्रम की तैयारी में लग गयी, तभी उसने सिर दर्द की शिकायत की। साथियों ने उसके सिर की मालिश की, लेकिन उसकी हालत और बिगड़ती गयी। उसे उल्टियां होने लगी। इसके बाद मकान मालिक को बुलाया गया, जिसके बेटे ने प्रिया को 2 इंजेक्शन दिए। लेकिन इंजेक्शन के बाद उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गयी। उसे छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया इंजेक्शन लगने के बाद ही प्रिया की मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को देखा जा रहा है। प्रिया की सहेली नीतू ने बताया कि वे डांस प्रोग्राम में प्रस्तुति देने आई थीं, लेकिन उन्हें पैसे नहीं मिले। इस कारण वे छतरपुर में किराए के मकान में रह रही थीं। उन्हें एक प्रोग्राम के लिए रोजाना ढाई से 3 हजार रुपये मिलते थे। प्रिया के परिजनों को सूचना दे दी गयी और वे पलामू के लिए रवाना हो गए हैं। 


 

Tags - Jharkhand News Palamu News Palamu Hindi News Palamu Latest News