द फॉलोअप डेस्क
पाकुड़ जिले में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, पाकुड़ द्वारा आज बाजार समिति परिसर, पाकुड़ में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में आठवीं पास से लेकर स्नातक उत्तीर्ण तक के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। रोजगार मेले में कुल 23 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जहां युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। मेले में कुल 627 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 188 अभ्यर्थियों का ऑन द स्पॉट चयन किया गया। वहीं 160 अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए, जिससे क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
.jpeg)