logo

देवघर की बेटियों ने रांची में किया नाम, बैडमिंटन में जीता ब्रांज

deo5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के खेलगांव में बुधवार को आयोजित स्टेट लेबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में संत फ्रांसिस स्कूल, देवघर की दो छात्राओं ने डबल्स में ब्रांज मेडल हासिल कर अपने स्कूल के साथ-साथ देवघर जिले का भी नाम रौशन किया है। इस खेल का आयोजन संत फ्रांसिस स्कूल प्रबंधन की ओर से किया गया था। 
मेडल पाने वाली छात्राओं में वैदेही राज पिता राजेश कुमार दीपक और अंशिका झा पिता अजय झा शामिल हैं। वैदेही देवघर के सत्संग कॉलोनी की रहने वाली है।  जबकि दूसरी छात्रा बिलासी मोहल्ले में रहती है। दोनों छात्राओं की इस जीर्ट की बात परिजनों में ख़ुशी का माहौल है। 
छात्राओं ने इससे पहले बांका में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहीं थी। जिसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए गयी थी। जहां खेले गए 2 मैचों में उन्होंने जीत हासिल की। 
 

Tags - ranchi news jharkhand news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest update jharkhand state level badminton deoghar news deoghar latest news