logo

जमशेदपुर : जेल प्रबंधन को DC ने सौंपी एंबुलेंस की चाबी, कैदियों के इलाज और आपात सेवाओं होंगी सुदृढ़

ytketjebhty.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्वी सिंहभूम जिले के जेलों में बंद कैदियों के इलाज और आपात स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल रंग लाई है। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) मद के तहत घाघीडीह मंडल कारा, साकची जेल और घाटशिला उपकारा के लिए तीन एंबुलेंस उपलब्ध कराई हैं। इससे अब कैदियों के लिए आवश्यकता पड़ने पर त्वरित चिकित्सकीय व्यवस्था सुनिश्चित हो सकेगी।
समाहरणालय परिसर में आयोजित हस्तांतरण कार्यक्रम में डीसी कर्ण सत्यार्थी ने आधिकारिक रूप से तीनों एंबुलेंसो की चाबियां संबंधित जेल अधिकारियों को सौंपीं। इस दौरान डीसी ने कहा कि इन एंबुलेंस का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि कई बार कैदियों की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति में उन्हें एमजीएम अस्पताल या रांची रेफर करना पड़ता है, ऐसे में समय पर वाहन उपलब्ध होना बेहद महत्वपूर्ण होता है। नई एंबुलेंसो से स्वास्थ्य आपातकाल में प्रतिक्रिया गति बढ़ेगी और मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।
डीसी कर्ण सत्यार्थी ने यूसीआईएल प्रबंधन के प्रति आभार जताते हुए इसे मानवीय संवेदनशीलता से जुड़ा सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि इन वाहनों की उपलब्धता से जेलों की स्वास्थ्य सेवाओं में ठोस सुधार होगा और उपचार में होने वाली देरी को रोका जा सकेगा। बताया गया कि एंबुलेंसो के संचालन की निगरानी संबंधित जेल प्रशासन करेगा और इन्हें केवल चिकित्सकीय जरूरतों के लिए उपयोग किया जायेगा।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand news updates jharkhand updates latest jharkhand news Jharkhand News in hindi latest jharkhand News Jamshedpur News Updates latest Jamshedpur News Jamshedpur News updates Jamshedpur News Jamshedpur News in Hindi l