logo

पलामू : DC ने तय की अतिरिक्त प्रभार वाले BDO-CO की जवाबदेही, अब तय दिनों में ही करेंगे संबंधित प्रखंडों का काम

dgukdtyejlsfgn.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आम जनों के कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त समीरा एस ने अतिरिक्त प्रभार वाले बीडीओ और सीओ की जवाबदेही तय कर दी है। अब इन पदाधिकारियों का कार्य दिवस और कार्य क्षेत्र जिला स्तर पर निर्धारित कर दिया गया है, ताकि आम नागरिकों को यह स्पष्ट जानकारी रहे कि संबंधित अधिकारी किस दिन किस प्रखंड या अंचल में उपलब्ध रहेंगे।

डीसी ने बताया कि प्रायः यह देखा जा रहा था कि अतिरिक्त प्रभार वाले प्रखंडों और अंचलों में अधिकारियों की अनुपलब्धता से आमजनों के बीच भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी, जिससे उनके कार्य प्रभावित हो रहे थे। इस स्थिति को सुधारने और कार्य निष्पादन में पारदर्शिता लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
निर्धारित कार्य दिवस इस प्रकार हैं:
बीडीओ नीलांबर-पीतांबरपुर सोमवार, मंगलवार और बुधवार को नीलांबर-पीतांबरपुर में कार्य करेंगे, जबकि गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को तरहसी प्रखंड में रहेंगे।
अंचल अधिकारी मनातू सोमवार, मंगलवार और बुधवार को मनातू प्रखंड का कार्य देखेंगे, वहीं गुरुवार से शनिवार तक तरहसी अंचल में कार्य करेंगे।
सदर मेदिनीनगर बीडीओ सोमवार से बुधवार तक सदर प्रखंड में रहेंगे, जबकि गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को चैनपुर अंचल कार्यालय का कार्य देखेंगे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी चैनपुर सोमवार से बुधवार तक चैनपुर प्रखंड कार्यालय में रहेंगे और गुरुवार से शनिवार तक रामगढ़ प्रखंड कार्यालय का कार्य करेंगे।
मोहम्मदगंज के बीडीओ सह सीओ सोमवार से बुधवार तक मोहम्मदगंज प्रखंड/अंचल कार्यालय में कार्य करेंगे, जबकि गुरुवार से शनिवार तक पाण्डु प्रखंड/अंचल कार्यालय में रहेंगे।
अंचल अधिकारी छत्तरपुर सोमवार से बुधवार तक छत्तरपुर अंचल कार्यालय में कार्य करेंगे और गुरुवार से शनिवार तक पड़वा अंचल में कार्य करेंगे।

डीसी ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित शेड्यूल का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जा सकें।


 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest palamu news palamu News Updates latest palamu news Updates palamu news in hindi palamu News palamu news updates