logo

पाकुड़ : जनता दरबार में DC ने लोगों की सुनी समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

srsrjfjfsth.jpg

नंदलाल तुरी
आम जनमानस की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि संज्ञान में आई सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द उनका समाधान किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त, जनता दरबार के दौरान जमीन से संबंधित, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सेविका चयन से संबंधित मामले और विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आए, जो जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए उनका समाधान जल्द से जल्द किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो।


 

Tags - Latest jharkhand News pakur news pakur News updates latest updates pakur pakur news updates latest pakur news pakur News in hindi latest jharkhand News jharkhand news updates pakur News Updates