logo

सिमडेगा में गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर DC ने की बैठक, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

ryebhuer.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एजेंसी संचालकों ने जानकारी दी कि सिमडेगा जिले में कुल नौ गैस एजेंसियां संचालित हैं। वर्तमान में कंपनियों द्वारा प्रतिदिन एक वाहन के माध्यम से लगभग 300 से अधिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के घरेलू गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुरूप गैस उपलब्ध कराई जा रही है तथा बिना बुकिंग के किसी को भी गैस नहीं दी जा रही है। एजेंसी संचालकों ने यह भी बताया कि पिछले सात दिनों से 15 किलोग्राम वाले बड़े व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह बंद है।
उपायुक्त कंचन सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति में गैस की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी गैस एजेंसी को कालाबाजारी करते हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी एजेंसी संचालकों को “पहले बुकिंग, पहले आपूर्ति” के सिद्धांत का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग की प्रक्रिया की पर्याप्त जानकारी नहीं होती है। ऐसे में सभी संबंधित प्रज्ञा केंद्रों को निर्देश दिया गया कि वे जरूरतमंद लाभुकों को गैस बुकिंग कराने में सहायता प्रदान करें, ताकि ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी आसानी से बुकिंग की सुविधा मिल सके।
इसके साथ ही सभी गैस एजेंसियों को तिथिवार बुकिंग, गैस आपूर्ति एवं स्टॉक से संबंधित प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जानकारी दी गई कि शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों के बाद ही दोबारा गैस बुकिंग करने की व्यवस्था लागू रहेगी। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए भारत गैस का टोल फ्री नंबर 1800-22-4344 तथा इंडियन ऑयल (इंडेन) गैस का टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 जारी किया गया है। इन नंबरों पर कॉल कर लाभुक गैस बुकिंग या संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी उपभोक्ता को लगातार बुकिंग में समस्या आती है तो वे संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेन्द्र, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेश रजक, जिले के सभी गैस एजेंसी संचालक तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags - Simdega LPG supply review meeting Simdega DC Kanchan Singh meeting with gas agencies LPG supply in Simdega district Domestic LPG distribution Simdega Simdega gas agency meeting news Simdega LPG cylinder supply update LPG black marketing warning Simd