logo

पाकुड़ : सेवा का अधिकार सप्ताह में DC ने शिविरों का किया निरीक्षण, लाभुक हुए संतुष्ट

sfbtwbuwuw.jpg

नंदलाल तुरी
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह (21–28 नवम्बर 2025) के दौरान जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में शिविरों का व्यापक और सफल आयोजन किया गया। इसके सफल क्रियान्वयन का निरीक्षण उपायुक्त मनीष कुमार ने पाकुड़ प्रखंड के ईशाकपुर पंचायत में आयोजित शिविर का किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का विज़न है कि राज्य की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से सेवा का अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन और अन्य लाभ मिशन मोड में लोगों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। नागरिकों ने जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, श्रम, स्वास्थ्य और कृषि विभाग की विभिन्न सेवाओं सहित अनेक लाभों के लिए आवेदन किए। कई सेवाओं का ऑन-द-स्पॉट सत्यापन और स्थान पर ही प्रमाण पत्र जारी किए जाने से लाभुक अत्यंत संतुष्ट दिखे।
शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों में स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, बिजली, राजस्व, श्रम, कृषि सहित अन्य विभागों ने नागरिकों को त्वरित सेवाएँ प्रदान की। उपायुक्त ने प्रत्येक स्टॉल का निरीक्षण करते हुए आवेदन निपटान की प्रगति जाँची और निर्देश दिए कि “एक भी लाभुक लौटे नहीं हर मान्य आवेदन का तेज़, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निपटान सुनिश्चित किया जाए।”

शिविर के दौरान उपायुक्त ने कई लाभुकों को स्वीकृति पत्र और प्रमाण पत्र सौंपे। लाभुकों ने शिविर व्यवस्था और त्वरित सेवा उपलब्धता पर संतोष व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने ईशाकपुर पंचायत सचिवालय का निरीक्षण कर अभिलेख संधारण और योजनाओं की प्रगति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने पंचायत सचिव और मुखिया को जनसेवाओं के समयबद्ध और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा–निर्देश दिए।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News Updates Latest updates Jharkhand latest jharkhand News Jharkhand News in hindi latest updates Jharkhand Jharkhand News Updates Sahibganj News news Sahibganj News news Updates latest Sahibganj News news Sahibg