logo

जमशेदपुर : DC ने PM आवास योजना के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, समयसीमा में पूरा करने का दिया निर्देश

serbtut.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा बिरसानगर में पीएम आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के तहत बनाये जा रहे बहुमंजिला भवन का निरीक्षण डीसी कर्ण सत्यार्थी ने किया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने निर्माणाधीन दो टॉवरों में निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और स्थल पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस योजना के तहत निर्माणाधीन दो टॉवरों में लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
डीसी ने संवेदकों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शेष कार्य पूरा किया जाए, ताकि लाभुकों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहरी गरीब परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है, और इसमें अब किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान डीसी ने निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कार्य के दौरान सुरक्षात्मक मानकों का पालन करने और न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नियमित रूप से करने का निर्देश भी संवेदकों को दिया। साथ ही उन्होंने बिजली, पेयजल, ड्रेनेज और पहुंच पथ जैसी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि लाभुकों के शिफ्टिंग के समय किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अग्रिम रूप से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य लाभुक को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिले, जिससे उनके जीवनस्तर में सुधार हो। मौके पर उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम चंद्रजीत सिंह, कार्यपाल अभियंता दीपक सहाय और अन्य तकनीकी पदाधिकारी एवं संवेदक उपस्थित थे।



 

Tags - Latest news latest Jharkhand News Jharkhand news updates latest jharkhand News Jharkhand Updates Jharkhand News updates latest updates latest updates in hindi Jamshedpur News Jamshedpur Updates latest Jamshedpur News Jamshedpur updates Jamshed