logo

पाकुड़ : DC ने कुंजबोना में सेवा शिविर का किया निरीक्षण, ग्रामीणों को तुरंत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं

nbjkngjkdbd.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में सेवा का अधिकार सप्ताह–2025 के अंतर्गत बुधवार को कुंजबोना पंचायत सचिवालय में विभिन्न लोक-सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का निरीक्षण उपायुक्त मनीष कुमार ने किया और वहां उपलब्ध सेवाओं की स्थिति, आवेदनों के प्राप्ति और निस्तारण तथा नागरिकों की सुविधा का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को सरकारी सेवाएँ समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम तरीके से प्राप्त हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले सभी ग्रामीणों को तुरंत सेवा उपलब्ध कराई जाए और प्रत्येक आवेदन का यथाशीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जाए।
शिविर में जाति, आय एवं निवास प्रमाणपत्र जारी करना, जन्म–मृत्यु प्रमाणपत्र, नया/संशोधित राशन कार्ड, दाखिल–खारिज, भूमि मापी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन हेतु आवेदन, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन से जुड़ी सेवाओं सहित अनेक लोक-सेवाओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुँचकर इन सुविधाओं का लाभ उठाया और जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की।



 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand Updates latest updates Jharkhand latest news in hindi latest jharkhand updates Jharkhan News jharkhand News in hindi Pakur news updates latest Pakur News Pakur News Updates Pakur News in hindi Pakur News in Hindi