logo

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पाकुड़ DC-SP ने दी श्रद्धांजलि

hhhhhhhfdrttyd.jpg

नंदलाल तुरी
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर शनिवार को पाकुड़ में विशेष श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। शहर स्थित बिरसा चौक पर उपायुक्त मनीष कुमार, एसपी निधि द्विवेदी, डीडीसी महेश कुमार संथालिया सहित अन्य अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपायुक्त ने इस ऐतिहासिक अवसर पर समस्त जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से आने वाले अगले 25 वर्षों में झारखंड देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाएगा। यह वर्ष झारखंड के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के सपनों को साकार करना सभी का दायित्व है और राज्य को शीर्ष पर ले जाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी।
एसपी निधि द्विवेदी ने भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व और संघर्ष को याद करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा केवल जनजातीय समाज के नायक नहीं, बल्कि पराक्रम, सामाजिक जागरण और क्रांतिकारी चिंतन के प्रतीक थे। उन्होंने उन्नीसवीं शताब्दी में आदिवासी समाज को नई दिशा देकर सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त किया। तत्पश्चात विभिन्न राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा के प्रति सम्मान प्रकट किया।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News in hindi jharkhand News Updates latest updates Pakur Pakur News in hindi latest Pakur News Pakur news in hindi latest Pakur news Pakur Updates latest Pakur News U