द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के खूंटी जिले के सदर अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एक डॉक्टर मरीज के परिजनों को गालियां देते नजर आ रहे थे। डॉक्टर का नाम बिपिन खालखो है। दरअसल डॉक्टर साहब सो रहे थे। जगाने पर मरीज के परिजनों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं। गालियां देते हुए चप्पल से मारने की धमकी भी दी। अब इस मामले पर खूंटी डीसी शशि रंजन ने संज्ञान लिया है। उन्होंने चिकित्सक के निलंबन के लिए विभाग से अनुशंसा की है।
मामले को त्वरित संज्ञान में लेते हुए संबंधित चिकित्सक के निलंबन हेतु विभाग को अनुशंसा की गई है। https://t.co/FmjOmZni23
— DC Khunti (@DCkhunti) July 5, 2023

क्या है मामला
सोमवार देर रात एक व्यक्ति अपनी बीमार मां को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया था। उस समय सदर अस्पताल में डॉ बिपिन खलखो ड्यूटी पर थे। जब मरीज एवं उसके परिजन अस्पताल पहुंचे तब डॉक्टर साहब नशे में धुत्त होकर सोए थे। परिजनों द्वारा जब काफी मशक्कत के बाद उन्हें नींद से जगाया तब डॉक्टर परिजनों पर भड़क गए। इलाज से इनकार करते हुए परिजनों को भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। साथ ही जूता से पिटाई करने की धमकी देने लगे। जिसके बाद मरीज के परिजनों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल सर्जन ने शराबी चिकित्सक को रनियां भेज दिया। बता दें कि इससे पूर्व भी डॉक्टर विपिन खलखो रनियां में ही था लेकिन वहां भी महिला मेडिकल स्टाफ के साथ गाली गलौज करता था। साथ ही मरीजों के साथ भी दुर्व्यवहार करता था। जिसके बाद उसे वहां से हटा कर खूंटी बुलाया गया था लेकिन यहां भी नशेड़ी डॉक्टर अपनी करतूतों में कोई सुधार नहीं हुआ। बहरहाल मामला बढ़ता देख डीसी शशि रंजन ने एसडीओ के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन कर जांच का निर्देश दिया है और जांच कमिटी ने प्रारंभिक जांच में मामले को सही बताया है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N