नंदलाल तुरी
पाकुड़ में आज समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी वीएलई कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी परिस्थिति में फर्जी आधार कार्ड तैयार न किया जाए और किसी अन्य व्यक्ति की पहचान पर गलत आधार पंजीकरण न हो। इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शामिल होगी।
उपायुक्त ने कहा कि आधार केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, दस्तावेजों की सघन जांच और लाभुकों की पहचान की पुष्टि हर हाल में की जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी केंद्रों पर पंजीकरण रजिस्टर का अद्यतन रख-रखाव सुनिश्चित करने और आधार कार्य से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आधार नामांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण नियमित रूप से किया जाएगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)