logo

जमशेदपुर : एक ही कमरे से 3 महिलाओं का शव बरामद, हड़कंप

golmuri.jpg

जमशेदपुरः 

गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित एक फ्लैट में 3 महिलाओं का शव बरामद हुआ है। उनमें से एक महिला पुलिस कॉन्स्टेबल थी। तीन शव में एक शव पुलिस कांस्टेबल की 10 साल की बेटी और एक उसकी बुजुर्ग मां का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने हत्या की आशंका जताई है। फोरेंसि टीम मामले की जांच कर रही है। तीनों शव पुलिस लाइन के स्टाफ क्वार्टर से बरामद हुआ है।


अनुकंपा पर नौकरी मिली थी 
शवों की पहचान महिला कांस्टेबल सविता रानी हेम्ब्रम, मां लाखिया हेम्ब्रम और 10 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। पुलिस लाइन परिसर में सनसनी फैल गई है। एसएसपी प्रभात कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। सविता रानी महतो एसएसपी कार्यालय में पदस्थापित थीं।पति की मौत के बाद अनुकम्पा पर उन्हें नौकरी मिली थी। बीते मंगलवार से वो ड्यूटी नहीं गई थी।


दो दिन से ताला लगा था गेट पर 
बताया जा रहा है कि पिछले दो दिन महिला के घर पर बाहर से ताला लगा था। पड़ोस के लोगों को कुछ शक हुआ। फिर अचानक ही  गुरुवार को बदबू आना शुरू हो गया। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और घर का ताला तुड़वाया। घर में प्रवेश करते ही देखा तीन लाशें पड़ी हैं।