पलामू
सिगरा पुल के पास रेलवे ट्रैक पर कटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान सुनील दुबे के रूप में हुई है. सुनील पलामू जिले के पाटन थाना क्षेरा का रहने वाले है. मिली जानकारी के अनुसार, सिगरा पुल के समीप रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राथमिक तौर पर मामला ट्रेन से कटने का बताया जा रहा है. हालांकि, यह हादसा है या आत्महत्या, इसकी जांच पुलिस कर रही है.
