दुमका:
झारखंड (Jharkhand) में अभी पेट्रोल से जलाई अंकिता (Ankita murder case) का मामला ठंडा भी नहीं हुआ है कि दुमका में एक और नाबालिग के हत्या का मामला सामने आया है। मामला दुमका के रानीश्वर से आया है, जहां नाबालिग लड़की लव जिहाद की शिकार हो गई। हत्यारे ने नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी और शव के पेड़ से लटका दिया। पुलिस (Jharkhand Police) ने पोस्टमार्टम कराया तो पता कि वह गर्भवती थी। जानकारी के मुताबिक मृतक मजदूरी का काम करती थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी राज मिस्त्री को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। रविवार यानि आज आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। इस मामले सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने सख्त कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने दिया सख्त कानूनी कदम उठाने के निर्देश
नाबालिग की हत्या पर सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। साथ ही नाबालिग के न्याय दिलाने के लिए सख्त कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि दुमका में हुई घटना से मर्माहत हूँ। उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही मैंने @DumkaPolice को न्याय सुनिश्चित करने हेतु सख्त कानूनी कदम उठाने का निर्देश दिया है। परमात्मा दिवंगत बिटिया को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
दुमका में हुई घटना से मर्माहत हूँ। उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही मैंने @DumkaPolice को न्याय सुनिश्चित करने हेतु सख्त कानूनी कदम उठाने का निर्देश दिया है। परमात्मा दिवंगत बिटिया को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 3, 2022
किशोरी मजदूरी का काम करती थी
दुमका के दिग्घी ओपी क्षेत्र के श्रीअमड़ा में नाबालिग का शव पेड़ से लटकता बरामद किया गया था। पोस्टमार्टम के बाद खुलासा हुआ कि मृतका गर्भवती है और गर्भ में चार महीने का भ्रूण पल रहा था। पुलिस के मृतका के शिनाख्त करने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन छानबीन में पता चला कि वह दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। फौरन उसके परिवार को बुलाया गया तो पता चला कि किशोरी मजदूरी का काम करती थी और प्रतिदिन रानीश्वर से आती जाती थी। कभी कभी वह जामा थाना में अपनी मौसी के घर मे भी रुक जाती। इधर उसका संपर्क एक राज मिस्त्री से हो गया था दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला जिसके दौराव वह गर्भवती हो गई।

आरोपी से पूछताछ जारी
डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने जानकारी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी हो गई है। उससे पूछताछ जारी है। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने हत्या क्यों की गई। उन्होंने आगे कहा कि लड़की नाबालिग है और वह गर्भवती थी। इस मामले में आईपीसी की धारा 376, 302 और पॉक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है।