हजारीबाग
हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोता जंगल स्थित नदी से तीन शव बरामद किये गए है. इनमें एक युवक और दो युवतियां शामिल है. बता दें तीनों बीते 5 दिनों से लापता थे. शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई. मृतकों की पहचान 27 वर्षीय आदिल हुसैन, 19 वर्षीय सानिया परवीन और खुशी के रूप में हुई है. तीनों पिछले कई दिनों से लापता थे, जिनकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे. शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. उनका आरोप है कि तीनों के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. घटना से नाराज परिजन और स्थानीय ग्रामीण शव को लेकर झंडा चौक पर जाम लगाने की तैयारी कर रहे हैं. वे दोषियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
वहीं इस घटना को लेकर परिजनों एन आरोप लगाय है कि मुफस्सिल थाना पुलिस ने शुरुआत में आश्वासन दिया था कि सभी लापता युवक-युवतियां सुरक्षित हैं और जल्द ही उन्हें वापस लाया जाएगा. परिजनों का यह भी आरोप है कि एक व्यक्ति ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की थी और दावा किया था कि वह तीनों को सकुशल वापस ला देगा. परिजनों के अनुसार, समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण आज यह दुखद घटना सामने आई. वे दोषियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. इस घटना ने पूरे हजारीबाग को झकझोर कर रख दिया है और इलाके में दहशत के साथ-साथ गुस्से का माहौल बना हुआ है.
.jpeg)