logo

खूटी में तालाब से मिला व्यक्ति का शव, 3 दिनों से था लापता 

bodyinlake.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
खूंटी के चौधरी तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। शव की पहचान मुरहू निवासी 45 वर्षीय जहीर खान के रूप में की गयी है। जहीर को 8 सितंबर को पेट दर्द की शिकायत पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन भर्ती होने के दूसरे ही दिन से वह अस्पताल से लापता हो गया था। 

मिली जानकारी के अनुसार शव को पहली बार चौधरी मुहल्ले के लोगों ने ही देखा था। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अपने साथ थाने ले गयी। इसके बाद जहीर के परिजनों को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तालाब में डूबने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

वहीं परिजनों ने कहा कि जहीर को नशे की लत थी और पेट दर्द की शिकायत पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन जहीर अस्पताल से दूसरे दिन ही गायब हो गया था। परिजनों ने खूंटी थाना में जहीर के लापता होने का मामला भी दर्ज कराया था। 
 

Tags - खूटी शव बरामद सदर अस्पताल लापता Khuti dead body recovered Sadar Hospital missing