logo

रामगढ़ : कुएं से बरामद पति-पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस

kulhi.jpg

रामगढ़ः 
रजरप्पा थाना क्षेत्र के कुल्ही में एक कुएं से दो शव बरामद किया गया है। शव की पहचान कंचन नायक और उमा देवी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह दोनों पति पत्नी है। रजरप्पा पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल में दोनों शव भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जब वह खेत जा रहे थे उसी वक्त उनकी नजर कुएं में पड़ी लाश पर गई। इसके बाद कुएं के पास भीड़ इकट्ठा हो गई। रजरप्पा थाना प्रभारी ने बताया कि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि दोनों की मौत कैसे हुई। हत्या है या आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मामला संदेहास्पद है।