logo

रांची की नगड़ी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या या आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही पुलिस

nagri1.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची
रांची की नगड़ी थाना पुलिस ने रविवार की सुबह क्षेत्र के सैम्बो पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। युवक के दोनों हाथों में रस्सी के निशान पाये गये हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव के छिपाने के लिए इसे नगड़ी इलाके में फेंक दिया गया है। मामले की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  घटना की छानबीन में पुलिस जुट गई है। यह हत्या है या आत्महत्या, दोनों बिंन्दुओं पर जांच कर रही है।


शव की पहचान नही हो सकी
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह नगड़ी इलाके में स्थित सैम्बो पुल के पास एक अज्ञात युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने नगड़ी थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। बरामद य़ुवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद भी कुछ नहीं पता चल सका। हालांकि, नगड़ी थाना पुलिस ने सभी थानों में इसकी सूचना दे दी है। पुलिस पता कर रही है कि किसी थानों में मिसिंग रिर्पोट तो दर्ज नहीं है।


हत्या और आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने कहा है कि नगड़ी के सैम्बो पुल के पास जिस युवक का शव बरामद किया गया है, उसकी हत्या की आंशका जताई जा रही है। हालांकि, युवक के शरीर में घाव के कोई निशान नहीं मिले हैं। लेकिन हाथ में रस्सी के बांधे जाने के निशान मिले हैं। जांच जारी है।