logo

अर्धनग्न अवस्था में जलाशय से बरामद हुआ युवक का शव

अर्धनग्न अवस्था में जलाशय से बरामद हुआ युवक का शव

द फॉलोअप डेस्कः 
गिरिडीह जिले में बेंगाबाद के खंडोली जलाशय में शुक्रवार की सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक युवक का शव बरामद हुआ है। खंडोली जलाशय में शव की जानकारी मिलने के बाद बेंगाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक ने हाफ पैंट पहना हुआ है।

Tags - Giridih News Giridih Latest News Giridih News Giridih Update Khandoli Reservoir