logo

हजारीबाग : मुखिया प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने चलाई गोली..गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

MUKHHUII.jpg

हजारीबागः
पंचायत चुनाव की घोषणा होते हीदेखा जाता है कि किसी न किसी तरह के अपराध को अंजाम दिया जाने लगता है। लोग चुनाव जीतने के लिए अपनी-अपनी तरफ से पूरा जोर लगाने लगते हैं। लोग अक्सर यही चाहते हैं कि सामने वाला पार्टी अगर उससे मजबूत है तो उसे चुनाव के रास्ते से ही हटा दिया जाए ऐसा करने के लिए कभी किसी प्रत्याशी को धमकी भरे कॉल किए जाते हैं तो कभी किसी को डराया धमकाया जाता है। ताजा मामला हजारीबाग के विष्णुगढ़ का है जहां मुखिया प्रत्याशी को गोली मार दी गई है। कुसुम्भा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी सुशील कुमार को अपराधियों ने गोली मारी है। सुशील कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की है।


रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की आशंका 
स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। विष्णुगढ़ में न्यू एसपीएम नक्सली संगठन के उमेश पांडेय गिरोह के अपराधियों पर गोली चलाने का शक जताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले इसी गिरोह ने सुशील कुमार से रंगदारी मांगी थी। रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने  का शक जताया जा रहा है। 


रास्ते में मारी गई गोली 
बताया जा रहा है कि सुशील कुमार का घर विष्णुगढ़ और नावाटांड़ में दोनों  जगह पर है। वह नावाटांड़ घर जा रहे थे तभी बीच रास्ते में उनपर गोली चलाई गई। सुशील कुमार ने पूर्व में भी जान लेवा हमला की आशंका जताते हुए उसने विष्णुगढ़ थाना में शिकायत दर्ज करवाया था।