logo

पलामू : हुसैनाबाद के पूर्व विधायक पर फायरिंग, जेएमएम नेता पर आरोप 

goli9.jpg

पलामू : 

पलामू  से खबर आ रही है कि हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय सिंह यादव पर हमला हुआ है। एक तरफ कहा जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है। तो वहीं दूसरी तरफ हमले का आरोप झामुमो नेता पर लगा है। कहा जा रहा है कि जेएमएम नेता वशिष्ठ सिंह उर्फ बबलू सिंह ने ही पूर्व विधायक पर हमला करवाया है। जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक बबूल सिंह ने पूर्व विधायक संजय सिंह पर फायरिंग की है। हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई है और क्यों चलाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

 

इस मामले में अपडेट यह आ रही है कि जमीन विवाद को लेकर राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार यादव और जेएमएम नेता वशिष्ठ सिंह के बीच भिड़ंत हुई थी। शुक्रवार को दोनों नेताओं और उनके परिवार के बीच मारपीट हुई। इस दौरान गोलीबारी भी हुई। इस घटना में राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार यादव बाल-बाल बच गए। संजय यादव और उनके परिजन भी थाना पहुंचे हैं।