logo

Jamshedpur : बिजली चोरी की जांच करने गई टीम पर जानलेवा हमला, 1 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

DEADLY.jpg

जमशेदपुरः
जमशेदपुर में बिजली चोरी की जांच करने गए कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया गया है। घटना शुक्रवार सुबह की है। दरअसल, जुगसलाई गद्दी मोहल्ला ने विभागीय कर्मचारियों की टीम सर्वे का काम कर रही थी। तभी स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया। उनसे बिजली का मीटर भी छीन लिया और मारपीट भी की। बिजली विभाग के कर्मचारियों में महिला और पुरुष दोनों शामिल थे। कर्मचारियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब जाकर कर्मचारियों को भीड़ के बीच से बाहर निकाला गया।

बिजली की चोरी कर रहा था उपभोक्ता
विभाग के SDO इमरान मुर्तजा ने बताया कि रांची मुख्यालय से जांच करने का आदेश दिया गया है। इसी आदेश पर महिला कर्मचारी फरीदा, हेड इलेक्ट्रिकेशन सुलतान, ताना भगत के अलावा अन्य कर्मचारी सर्वे करने गये थे। तभी टीम ने देखा कि एक उपभोक्ता संख्या जी 4178 के पोल से बिजली की चोरी कर रहा है। टीम ने उपभोक्ता सलाम गद्दी से इस बारे में बात करनी चाही। इससे नाराज होकर उपभोक्ता के घर वालों ने कर्मचारियों को घेर लिया। उनमें से एक ने कर्मचारी के साथ मारपीट की। 

 

जान से मारने की धमकी दी 
SDO इमरान मुर्तजा ने बताया कि कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी गई। थोड़ी देर बाद ही लगभग 40 से 50 की संख्या में लोग पहुंचे। महिला कर्मचारी फरीदा और ताना भगत किसी तरह जान बचाकर निकले। बताया कि हंगामा करने वाले लोगों ने बिजली मीटर भी छीन लिया। कर्मचारियों को एक घंटे तक बंधक बना कर रखा गया था। SDO ने कहा कि वह SSP से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि इलाके में बड़े पैमाने पर बिजली की चोरी की जा रही है।