logo

रांची के टाटीसिलवे डोल मेला में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने लोगों को रौंदा

acci022.jpg

रांची

राजधानी रांची के टाटीसिलवे इलाके में आयोजित डोल मेला के दौरान शनिवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मौजूद कई लोगों को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना शाम करीब 5 बजे टाटीसिलवे चौक के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गति से आ रही कार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। नाराज लोगों ने विरोध जताते हुए टाटीसिलवे चौक को जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही हादसे की जांच में जुट गई है। फिलहाल प्रशासन लोगों को समझाने-बुझाने में लगा है ताकि सड़क जाम हटाकर यातायात सामान्य कराया जा सके। हादसे के बाद पूरे इलाके में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है।


 

Tags - Ranchi News Road Accident Tatisilwai Incident Jharkhand Crime News Public Protest