logo

रांची : मनचलों से निपटेंगी शक्ति कमांडो, छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं को देख लिया फैसला

mahila_shakti_commando.jpg

रांची:
रांची पुलिस (Ranchi Police) ने ‘शक्ति कमांडो’ (Shakti Commando) को दोबारा सक्रिय करने का निर्णय लिया है। महिला जवानों की यह टीम उत्तर प्रदेश के एंटी रोमियो स्क्वॉयड (Anti Romeo Squaed) के तर्ज पर काम करेंगी। इस टीम को राजधानी के कॉलेजों और प्लस-2 कॉलेजों के आसपास तैनात किया जाएगा। फिलहाल, राजधानी में कुल 15 शक्ति कमांडों की टीम है जिसमें 30 महिला सिपाही तैनात हैं। 


2016 में पहली बार सक्रिय हुई थी शक्ति कमांडो
राजधानी में महिला कॉलेजों के आसपास बढ़ रही छेड़खानी की घटनाओं और डोरंडा कॉलेज में शिक्षक के साथ मारपीट के घटना के बाद इस टीम को दोबारा सक्रिय करने की योजना बनाई गई है। बता दें कि साल 2016 में शक्ति कमांडो का गठन राज्य में लड़कियों के साथ बढ़ते छेड़खानी घटनाओं की वजह से किया गया था। 

सिटी कंट्रोल रूम से होती थी संचालित 
सिटी कंट्रोल रूम से संचालित शक्ति कमांडो टीम को महिला थाना के साथ भी जोड़ा गया था। इसके कुछ दिन बाद 'शक्ति ऐप' भी  लांच  किया गया था। छात्राएं, युवतियां और महिलाएं अपने साथ हुई छेड़खानी की घटना या किसी तरह की बदसलूकी की सूचना इस ऐप पर दें सकती है। हालांकि समय के साथ शक्ति कमांडो टीम निष्क्रिय हो गयी थी।

 
ऐसी काम करेंगी टीम
•    एक टीम में एक स्कूटी पर सवार 2 महिला सिपाही हर कॉलेज और प्लस-2 स्कूल के पास तैनात रहेंगी।
•    इन महिला सिपाहियों को वायरलेस और मोबाइल फोन मुहैया कराया जाएगा। जिसके जरीय ये वरीय अधिकारियों को सूचना देंगी।
•    ये महिला सिपाही सुबह 10 बजे से छुट्टी होने तक कॉलेज और प्लस-2 स्कूल की निगरानी करेंगी।
•    संबंधित इलाके के थाना का गश्ती दल और पीसीआर भी कॉलेज/प्लस-2 के आसपास ही रहेंगे।