logo

Ranchi : अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी संविधान और लोकतंत्र की हत्या के समान- दीपक प्रकाश

a1812.jpg

रांची: 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएगा, वो हेमंत सरकार के षड्यंत्र का शिकार बनेगा। दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार लगातार राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार, खनिज की लूट और कानून-व्यवस्थआ के मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे। आज सरकार ने उनको ही न्याय के कटघरे में कड़ा कर दिया। 

राजीव कुमार की गिरफ्तारी सरकार की साजिश
दीपक प्रकाश ने कहा कि अधिवक्ता राजीव कुमार की कोलकाता में गिरफ्तारी राज्य की हेमंत सरकार की गहरी साजिश है। दीपक प्रकाश ने कहा कि राजीव कुमार की गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार को दबाने और विरोधियों को झूठे तरीके से फंसाने के मामले में पश्चिम बंगाल और झारखंड सरकार की सांठगांठ है। दीपक प्रकाश ने राजीव कुमार की गिरफ्तारी को लोकतंत्र और संविधान की हत्या करार दिया।