logo

Ranchi : दीपक प्रकाश ने राज्यसभा में पूछा, रासायनिक खाद के ज्यादा इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता पर क्या प्रभाव पड़ता है! 

a1514.jpg

डेस्क: 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने आज राज्यसभा मे रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर सवाल पूछे। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सदन मे बताया कि रासायनिक उर्वरकों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग से कोई हानिकारक प्रभाव नही पड़ता। हालांकि, पांच दशकों मे निश्चित स्थानों पर की गई जांच ने संकेत दिये हैं कि रासायनिक उर्वरकों के निरंतर और अधिक उपयोग से मिट्टी के स्वास्थ्य और फसल की उत्पादकता पर प्रभाव पड़ता है। 

देश भर में मिट्टी की उर्वरता का मूल्यांकन! 
कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत झारखंड सहित देश भर मे मिट्टी की उर्वरता का मूल्यांकन किया है।  भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद मिट्टी के स्वास्थ्य मे गिरावट को रोकने केलिए, रासायनिक उपयोग को कम करने हेतु पादप पोषक तत्वों के अकार्बनिक और जैविक दोनो श्रोतों के संयुक्त उपयोग माध्यम से मिट्टी आधारित संतुलित और एकीकृत पोषण प्रबंधन की सिफारिश करती है।  इसके लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड जारी किया जा रहा है। साथ ही कृषि विज्ञान केंद्रों से किसानो को प्राकृतिक खेती के लाभ का प्रदर्शन भी कराया जा रहा। 

3 वर्ष में किसानों के कल्याण पर कितना खर्चा!
विगत तीन वर्षों के दौरान केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं मे कृषि क्षेत्र के विकास केलिए किसानों को प्रदान की जाने वाली रियायतों अथवा प्रोत्साहन केलिए खर्च की गई राशि के बारे मे जानकारी देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की लाभार्थी उन्मुख केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं के साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की केंद्र प्रायोजित योजनाओं केलिए पिछले 4 वर्षों मे देश भर मे जारी धन राशि 2 लाख 200 करोड़ से ज्यादा है जिसमें झारखंड की हिस्सेदारी 3482.50 करोड़ है जबकि कृषि यांत्रिक करण, खाद्य सुरक्षा मिशन, परंपरा गत कृषि बीज, समेकित बागवानी, प्रति बूंद अधिक फसल, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास जैसे अनेक योजनाओं केलिए झारखंड को 313.82करोड़ रुपए पिछले तीन वर्षों मे मिले हैं।