logo

Ranchi : महिला दिवस पर  हेमंत सरकार की पुलिस ने पोषण सखियों पर भांजी लाठियां- दीपक प्रकाश

deepakprakash671.jpg

रांची: 

महिला दिवस के दिन प्रदर्शन कर रही पोषण सखियों के साथ पुसलिस द्वारा की गई धक्का-मुक्ती और हिरासत में लिए जाने की घटना को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक तरफ पूरा विश्व महिलाओं को सम्मान दे रहा है दूसरी ओर हेमंत सरकार महिलाओं पर लाठियां भांज रही है। 

पोषण सखियों के प्रति बर्बर रवैया
दीपक प्रकाश ने कहा कि 11 महीने का बकाया और स्थायीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रही पोषण  सखियों के ऊपर हेमंत सरकार की पुलिस रवैया बर्बर है। ये कृत्य माफ करने योग्य नहीं है। पुलिस ने जिस प्रकार से महिला दिवस पर महिलाओं को प्रताड़ित किया है इससे हेमंत सरकार का चेहरा उजागर हुआ है। ये घटना सरकार की तानाशाही रवैये को दर्शाता है। पोषण सखियों के साथ अपराधियों जैसा सलूक किया गया। पुलिस द्वारा उन्हें प्रताड़ित किया गया।  

सदन में होता उनकी मांगों पर विचार
दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार को चाहिए था कि सदन में पोषण सखियों व अन्य आंदोलनकारियों की समस्या का समाधान करते। मामले में भारतीय जनता पार्टी ने सदन में भी सवाल उठाया था, लेकिन गूंगी-बहरी सरकार समाधान खोजने के बजाय लाठियां भांज रही है। दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार झूठा वादा कर सत्ता में आ गई। अब वादों से मुकर रही है। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में किया अपमान
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस खास मौके पर महिलाओं को सम्मान देना, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देना, उन्हें धन्यवाद कहना और जीवन में उनके महत्व को समझते हुए उनकी सराहना  की जाती है। हेमंत सरकार उन्हें सम्मान देने की बजाय उनके अधिकारों को कुंद करने का प्रयास कर रही है। 

हेमंत सरकार के कार्यकाल में बढ़ा अपराध! 
दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार बलात्कारियों को पकड़ने में विफल रही है। हेमंत सरकार की पुलिस अपराध को रोकने में विफल रही है। दुष्कर्म की घटनायें बढ़ी हैं। अपने अधिकारों के लिए लड़ रही महिलाओं को हिरासत में लेने में मुस्तैद दिखती है। दीपक प्रकाश ने कहा कि इस सरकार में राज्य में अपराध चरम पर है। इसे रोकने में पुलिस मुस्तैद नहीं दिखती।