logo

राज्यसभा : झारखंड में सेंट्रल स्कूल की संख्या बढ़ाने की मांग दीपक प्रकाश ने सदन में उठाई

deepak_prakash_thumb5.jpg

रांची:

भाजपा के राज्य अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने सदन में प्रदेश में सेंट्रल स्कूल की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई है। उन्होंने सरकार के प्रस्ताव संबंधी विषय पर राज्यसभा में प्रश्न उठाया। जिसके जवाब में केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष सरकार ने बताया कि झारखंड सरकार ने नए केंद्रीय विद्यालय खोलने संबंधी कोई प्रस्ताव अभी नहीं भेजा है। झारखंड में अभी 41 केंद्रीय विद्यालय विभिन्न जिलों में संचालित हैं।

 

शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय देश भर में शिक्षा के समान कार्यक्रम प्रदान करके रक्षा क्षेत्र, अर्द्ध सैनिक बल, केंद्रीय स्वायत्त निकायों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों, केंद्रीय उच्चतर शिक्षण संस्थानों सहित केंद्र सरकार के स्थानांतरित कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने केलिए खोले जाते हैं। साथ ही जब भारत सरकार के विभागों,मंत्रालयों या राज्य सरकार के द्वारा केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रतिबद्धता व्यक्त की जाती है।