logo

Ranchi : झारखंड को अविलंब सूखा प्रभावित घोषित करे हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

a1415.jpg

रांची: 

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड में सूखे की भयावह स्थिति बन गई है। वहीं दूसरी ओर सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार के एजेंडे में गांव, गरीब और किसान कहीं दिखाई नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पार्टी भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए आंदोलन और धरना कर रही है। उनको किसानों की कोई चिंता नहीं है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। 

किसानों के लिए कल्याणकारी योजना बंद! 
दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में किसानों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बंद हो चुकी हैं। ऋण माफी और समर्थन मूल्य पर धान खरीद करने में भी सरकार किसानों को धोखा ही दे रही है। दीपक प्रकाश ने कहा कि आज भी किसान धान खरीद के बयाके पैसे के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने को बाध्य हैं। 

झारखंड में इस वर्ष 50 फीसदी कम बारिश हुई! 
राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में अब तक 50 फीसदी से भी कम बारिश हुई है। धान के बिचड़े खेत में ही सूख गये। 24 में से 21 जिलों में रोपनी प्रभावित हुई है। राज्य में महज 14.11 फीसदी ही रोपनी हो पाई है। दीपक प्रकाश ने आशंका व्यक्त की है कि आने वाले दिनों में लोगों को ना केवल अनाज की कमी होगी बल्कि मवेशियों के लिए चारा और पेयजल का संकट भी पैदा होगा। 

झारखंड को सूखा प्रभावित घोषित करने की मांग
दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार को ना किसान की चिंता है ना गरीबों की। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना राज्य में विफल साबित हो रही। सरकार की नाकामियों का ही परिणाम है कि कैंसर जैसे रोग का इलाज भी बंद होने की स्थिति में है। पहले से भी भुगतान के अभाव में कई निजी अस्पतालों ने आयुष्मान योजना में मरीजों को भर्ती लेने से मना कर दिया है। सरकार के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से मुफ्त कोविशिल्ड बुस्टर डोज भी बंद होने की खबर आ रही है।