logo

मोदी की गारंटी है, कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा; सीएम हेमंत के करीबियों पर ED की रेड पर बोली BJP

पास्गज.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश हेमंत सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने आज झारखंड में हो रहे ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री के शागिर्दों के घर आज ईडी छापेमारी हो रही है। जिन लोगों ने झारखंड को दोनों हाथों से लूटने का काम किया है। भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पर पहुंचाने का काम किया। अब मोदी की गारंटी है गरीबों के पैसे जिसने लूटा है उनके घर से बरामद करके गरीबों के हित में काम करने का संकल्प मोदी जी का है। 


जेल जाएंगे भ्रष्टाचारी 
झारखंड को लगातार भ्रष्टाचार के पराकाष्ठा पर पहुंचाने वाले अब जेल जाएंगे। उनके चेहरे बेनाकब होंगे। साथ ही साथ सत्तादारी दल झामुमो, आरजेडी कांग्रेसी के सरंक्षण में जो भ्रष्टाचार चल रहा है उन भ्रष्टाचारियों को जेल जाना पड़ेगा। 


बाबूलाल ने भी साधा निशाना
इधर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि "झारखंड के सत्ता की चाभी हेमंत सोरेन अपने परिवार के पास रखना चाहते हैं। आदिवासियों की जमीन जायदाद, झारखंड के खनिज संसाधनों को लूटकर अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत ईडी के समन से लगातार भाग रहे हैं। हेमंत जेल में रहकर सत्ता संचालन करना चाहते हैं, इसलिए अपने पार्टी के वरिष्ठ विधायकों को दरकिनार कर अपनी पत्नी को सीएम बनाना चाहते हैं। झारखंड की जनता हेंत के सारे कुकृत्यों की समझ रही है। जनता-जनार्दन जल्द ही झारखंड को इन घोटाले बाजों  से मुक्ति दिलाएगी।"